अशोक गहलोत होंगे कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, देर रात विधायक दल की मीटिंग में हुआ फैसला

भारत की राजनीति का कांग्रेस एक मजबूत स्तंभ है इन दिनों कांग्रेस पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर सब जगह बहुत चर्चाएं चल रही है जानकारी के अनुसार राहुल गांधी ने अध्यक्ष बनने से साफ साफ मना कर दिया है। उसके बाद सोनिया गांधी ने भी साफ कर दिया है कि उनका कोई उम्मीदवार कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेगा। कांग्रेस पार्टी का कोई भी मेंबर चुनाव लड़ सकता है।

राहुल गांधी इस समय भारत जोड़ो यात्रा में लगे हुए हैं राहुल गांधी इस समय यात्रा को लेकर केरल तक पहुंच चुके हैं 29 सितंबर को राहुल गांधी यात्रा को लेकर कर्नाटका पहुंचेंगे इस बीच वह दिल्ली का दौरा नहीं करेंगे।

जयपुर में विधायक दल की हुई बैठक

कल देर रात जयपुर में अशोक गहलोत ने विधायक दल की बैठक बुलाई जिसमें अशोक गहलोत ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर विधायकों के साथ चर्चा की तथा अशोक गहलोत ने विधायकों को बताया कि उनकी इच्छा है कि राहुल गांधी ही कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष बने जिसके लिए वह सोनिया गांधी से मुलाकात कर बात करेंगे।

अशोक गहलोत मिलेंगे आज सोनिया गांधी से

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे तथा जिसके बाद वह सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने का आग्रह करेंगे। जिसके बाद अगर सोनिया गांधी इसके लिए मना करती है तो अशोक गहलोत राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के उम्मीदवार बनेंगे।

राहुल गांधी को लेकर स्थिति साफ

राहुल गांधी को लेकर स्थिति एकदम साफ है राहुल गांधी पहले भी कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के लिए साफ-साफ मना कर चुके हैं। बार-बार अनेक नेताओं के समझाने के बाद भी राहुल गांधी ने अध्यक्ष बनने से इनकार कर दिया है। इस समय राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में केरल तक पहुंच चुके हैं तथा 29 सितंबर को हुआ कर्नाटक में पहुंचेंगे राहुल गांधी ने साफ कर दिया है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान वह दिल्ली नहीं आएंगे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार को स्वयं फॉर्म भरना आवश्यक है।

उम्मीदवार बनने की स्थिति में गहलोत ने सभी विधायकों को बुलाया दिल्ली

विधायक दल की बैठक में अशोक गहलोत ने सभी विधायकों से कहा कि अगर ऐसी स्थिति बनती है कि उन्हें कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनना पड़ता है तो आप सभी विधायकों को मेरे नामांकन के दिन पहुंचना है तथा सबको दिखाना है कि राजस्थान में हमारी एकता है तथा में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन कर सकता हूं।

शशि थरूर भी है रेस में

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर भी नामांकन दाखिल कर सकते हैं गौरतलब है कि बीते दिनों शशि थरूर ने सोनिया गांधी से मुलाकात कर कांग्रेस अध्यक्ष बनने की इच्छा जाहिर की थी। अशोक गहलोत के भी नामांकन दाखिल करने की सर चाय बहुत तेज है लेकिन अभी तक इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

राजस्थान से जुड़ी हुई खबरें प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *